लोगों ने वादा निभाया, अब न्यास भी सड़क निर्माण कार्य शुरू करे
जस्सा सिंह मार्ग के लोग यूआईटी सचिव से मिले
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
शहरब्लाॅक कांग्रेस कमेटी महामंत्री पूर्व पार्षद एडवोकेट सुरेन्द्र स्वामी के नेतृत्व में जस्सा सिंह मार्ग, सूरतगढ़ रोड बसंती चौक के दुकानदारों तथा निवासियों ने नगर विकास न्यास के सचिव करतार सिंह पूनियां को ज्ञापन सौंपकर जस्सा सिंह मार्ग का सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
एडवोकेट स्वामी ने पूनिया को बताया कि जस्सा सिंह मार्ग निर्माण का द्वितीय चरण शुरू करने के संबंध में स्थानीय निवासियों ने अपने मकान, दुकान आदि तोड़कर सड़क निर्माण के लिए 80 फीट चौड़ाई की जगह उपलब्ध करवा दी है। सूरतगढ़ रोड से बसंती चौक तक लगभग सभी लोगों ने सड़क निर्माण के लिए यूआईटी को जगह उपलब्ध करवा दी है। अब न्यास को भी अपना वायदा पूरा करना चाहिए। लोग चाहते हैं कि अब नगर विकास न्यास यहां सड़क नाला निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित करे तथा जल्द कार्य शुरू करवाए।
इसमार्ग से गुजरना भी जोखिम भरा
स्वामीने कहा कि इस सड़क निर्माण में जहां पर भी नगर विकास न्यास को बाधा आएगी, हम लोग न्यास की हरसम्भव मदद करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हम लोग चाहते हैं कि न्यास इस मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए सभी औपचारिकता जल्द से जल्द पूरा करे। क्योंकि वर्तमान समय में इस सड़क पर से गुजरना अत्यन्त दुष्कर जान जोखिम में डालने जैसा हो रहा है। नई धान मंडी के पीछे की जगह गंदे पानी की निकासी नहीं होने शहर का मलबा डालने की वजह से इस सड़क का बहुत बुरा हाल है।