पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी भर्ती परीक्षा : अभ्यर्थी बोले मैथ्स और साइंस के प्रश्न हल करने में हुई दिक्कत

पटवारी भर्ती परीक्षा : अभ्यर्थी बोले-मैथ्स और साइंस के प्रश्न हल करने में हुई दिक्कत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

जिला मुख्यालयपर शनिवार को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा से पहले डेढ़ घंटे तक युवाओं के धैर्य की भी परीक्षा हुई। क्योंकि इस बार परीक्षा में सतर्कता के दृष्टिगत अभ्यर्थियों को जांच के लिए परीक्षा केंद्रों पर डेढ़ घंटा पहले उपस्थिति दर्ज करानी थी। अनेक अभ्यर्थी परीक्षा के निर्धारित समय 12 बजे से दो घंटा पहले सुबह 10 बजे ही केंद्रों के बाहर इकट्ठे होने शुरू हो गए थे।

परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले के साथ ही हनुमानगढ़, भादरा सहित आसपास के जिलों से भी अभ्यर्थी यहां पहुंचे। सुबह 10:30 बजे से जांच करने के बाद सभी परीक्षार्थियों को भीतर प्रवेश दिया गया। परीक्षा शुरू होते ही सभी केंद्रों पर सन्नाटा छा गया। इस दौरान उड़नदस्ते भी सक्रिय रहे और हर केंद्र पर जाकर अभ्यर्थियों की जांच की। परीक्षा के लिए 42 केंद्र बनाए गए थे। कुल 18000 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें 15294 ने परीक्षा दी। नोडल अधिकारी जिला परिषद सीईओ विश्राम मीणा ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई और नकल की कोई घटना सामने नहीं आई। वहीं, परीक्षार्थियों के मुताबिक पेपर ठीक था। साइंस और मैथ्स के प्रश्नों ने जरूर कुछ परेशान किया।

पहले डेढ़ घंटा तक धैर्य और फिर हुई परीक्षा, केंद्रों के बाहर जाम के हालात

परीक्षार्थियों के लिए जहां एक जेब वाली शर्ट भीमना थी, वहीं एक केंद्र पर जेबों से भरी जैकेट पहनकर अभ्यर्थी अंदर गए। मामूली जांच के बाद ही इन्हें अंदर जाने की छूट दे दी गई।

श्रीगंगानगर। परीक्षा के बाद सुखाड़िया सर्किल पर लगा लंबा जाम।

खबरें और भी हैं...