तकनीकी कर्मियों को पदोन्नत करने की मांग
सूरतगढ़| सूरतगढ़विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन (इंटक) के अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के संयुक्त निदेशक आलोक शर्मा को 4 सूत्री ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने ज्ञापन में एसटीपीएस में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों का प्रमोशन करने, डिग्री डिप्लोमाधारी तकनीकी कर्मचारियों को इंजीनियर सुपरवाईजर जेईएन बनाने और तकनीकी कर्मचारियों को सूरतगढ़ थर्मल काॅलोनी में सिंगल क्वार्टर या मकान भत्ता उपलब्ध करवाने की मांग की है।