विद्युत चौपाल में आज होगा समस्याओं का निस्तारण
श्रीगंगानगर|बिजली उपभोक्ताओंकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के लिए श्रीगंगानगर जिले के सभी उपखंड कार्यालयों पर शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जोधपुर डिस्कॉम श्रीगंगानगर के अधीक्षण अभियंता के अनुसार वरिष्ठतम अधिकारी जीएल सिहाग सहायक अभियंता शहर-प्रथम, एसपी गोस्वामी कनिष्ठ अभियंता शहर-द्वितीय, श्री केएस संधू सहायक अभियंता शहर-तृतीय, ओपी वर्मा सहायक अभियंता ग्रामीण, आरसी वर्मा सहायक अभियंता सादुलशहर, अजीत पांडे कनिष्ठ अभियंता केसरीसिंहपुर, आरपी मीणा सहायक अभियंता रायसिंहनगर, एसएस पेंसिया सहायक अभियंता पदमपुर, आरके सिनवाल सहायक अभियंता श्रीकरणपुर, जेएस बराड़ सहायक अभियंता गजसिंहपुर, अंकुश वासुदेव कनिष्ठ अभियंता सूरतगढ़, सीएस ओझा सहायक अभियंता सूरतगढ़ ग्रामीण उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण करेंगे।