पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी पर ब्लॉक के स्कूलों में हवन, मां सरस्वती की पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

बसंत पंचमी पर ब्लॉक के स्कूलों में हवन, मां सरस्वती की पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में बसंत पंचमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवीन आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल में बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार हुआ। पंडित रामेश्वरलाल ने हवन करवाया। स्टूडेंट्स को मंत्रोंच्चारण करवा ओम लिखाकर नए स्टूडेंटस की पढ़ाई शुरू की। अतिथि विद्या भारती के जिला सचिव मदनलाल बिश्नोई ने बताया कि प्राचीन काल में विद्या आरंभ करने से पहले संस्कारित प्रक्रिया होती रही है। प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश बिश्नोई, प्रधानाध्यापक रविकांत स्वामी मधु मिड्‌ढा ने विचार व्यक्त किए।

अणु्व्रत समिति ने भगवानसर सरकारी माध्यमिक स्कूल में पर्व मनाया। मां सरस्वती की वंदना अणु्व्रत गीत का सामूहिक गान हुआ। प्रचार मंत्री रामेश्वरदयाल तिवाड़ी ने मां सरस्वती के बारे में जानकारी दी। मंत्री बलराम पारीक ने नशे से दूर रहने का आह्वान किया। संचालन अध्यापक जुल्फीकार ने किया। लवकुश मॉडल उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक अश्वनी खुराना ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अव्वल रहे स्टूडेट्स श्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। संगीत कला संस्थान में राग बसंत बहार पर आधारित संजीवनी राग यमन में छोटा ख्याल, कुमारी मुस्कान ने राग भूपाली की प्रस्तुति दी। निदेशक ईश्वरलाल सूड़िया ने बसंत पंचमी का महत्व बताया। रोटेट इंटरनेशनल के तत्वावधान में टैगोर सेंट्रल अकादमी उच्च माध्यमिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया। अतिथि प्रवीण शर्मा ने बसंत पंचमी का महत्व बताया।

श्योपुराकस्सी. हवन करते स्टूडेट्स

सूरतगढ. बसंत पंचमी पर नवीन आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में हवन करते स्कूल स्टाफ अभिभावक।

खबरें और भी हैं...