24 एएससी 3 एसटीआर में जोहड़ खुदाई
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़के बाद मंगलवार को घड़साना के लोग सामने आए। घड़साना के गांव 24 एएससी में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करके जोहड़ की खुदाई की। घड़साना बीडीओ अमित जैन ने बताया कि 24 एएसएसी में गांव की वन विभाग की नर्सरी में खाली जमीन पर जोहड़ खुदाई का काम शुरू किया गया। इसके बाद तीन एसटीआर के सरकारी स्कूल में भी डिग्गी खुदाई का काम शुरू किया गया। दोनों जगह वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाएंगे, जिनमें बारिश का पानी स्टोर होगा।