पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर संवाददाता|श्योपुराकस्सी

भास्कर संवाददाता|श्योपुराकस्सी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|श्योपुराकस्सी

हाईवेसेश्योपुरा लिंक रोड पर गांव 2 केएसआर के समीप मंगलवार को घने कोहरे के कारण कार टैंपो से टकरा जाने से टेंपो पलट गया। इससे टैंपो में सवार लोग चोटिल हो गए। टैंपो चालक श्योपुरा निवासी रामप्रताप ने बताया कि वह सुबह 9 बजे सूरतगढ़ से रामनाथ की कुटिया से 12 महिला पुरुषों को लेकर रहा था। तभी 2 केएसआर निवासी राजेंद्र पेसिया कार लेकर हाइवे की ओर जा रहा था। कार के आगे चल रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार टैंपो से टकरा गई और टैंपो पलट गया। इससे टैंपो में सवार मानाराम सहारण, पृथ्वीराम, भंवरलाल, रामप्यारी, ईश्वरसिंह, सुरेश एक अन्य जना चोटिल हो गया। इनमें सुरेश मानाराम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

कार टैंपो से टकराई, 7 यात्री चोटिल

खबरें और भी हैं...