पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामसं के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

भामसं के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

भास्करन्यूज | पिंडवाड़ा

निकटवर्तीजेकपुरम में जेके सीमेंट इकाई में प्रदर्शन के मामले में पुलिस और सीमेंट इकाई प्रशासन की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। मामले में भामस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है।

कार्यवाहक थानाप्रभारी पिंडवाडा थाना एसआई भवानी सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करते हुये बताया कि 8 दिसंबर को सवेरे 6 बजे जेके लक्ष्मी सीमेंट में भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन देने वाले थे। जिस पर फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर जाब्ता तैनात किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी पिण्डवाडा जितेन्द्र पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक रेवदर वृत्ताधिकारी हिम्मत सिंह देवल, स्वरूपगंज थानाधिकारी रविन्द्र चारण, आबुरोड थानाधिकारी कैलाशदान मय आरएसी जाब्ता तैनात किया गया। इसी दौरान करीब 50-60 लोग गेट के सामने आए। जिनके लाठीयां, कुल्हाड़ी, तलवार, गोफण और पत्थर थे। पुलिस जाब्ता को निकट आता देख संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश चारण, नारायण हिरागर निवासी पिंडवाडा, दिव्यनारायण परिहार निवासी पिंडवाडा, दलपत राव निवासी उदयपुर, नैनाराम गरासीया निवासी बसंतगढ़, लालाभाई निवासी रामपुरा, देवीलाल गमेती निवासी रामबावडी, हरीया गमेती निवासी रामबावडी, सरदार सिंह राजपूत निवासी चवरली, वनाराम रेबारी निवासी रामपुरा, नगाराम रेबारी निवासी रामपुरा, लादु सिंह निवासी उंदरा, हड़मत सिंह निवासी चवरली, हिन्दुराम गमेती निवासी वालोरिया, शेष|पेज15



दीतारामनिवासी रामबावडी, लसाराम निवासी रामबावडी, रामा गमेती निवासी रामबावडी, रणसाराम निवासी वालोरिया समेत अन्य नेतृत्व करते हुये आये और पुलिस को मारने की बात कही। इस दौरान सीओ रेवदर हिम्मत सिंह देवल उपखंड अधिकारी जितेन्द्र कुमार पांडेय ने शांतिपूर्वक ज्ञापन देने को कहा, लेकिन इसके बावजूद इन लोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी। जिससे पुलिस उपाधीक्षक रेवदर वृत्ताधिकारी हिम्मत सिंह देवल, पिंडवाडा थाना कार्यवाहक प्रभारी भवानी सिंह, एसआई घेवर सिंह, एएसआई अयुब खान, आबुरोड थानाधिकारी कैलाशदान, हैड कॉनिस्टेबल भरतलाल, कॉनिस्टेबल अनिल कुमार और महेश केा चोट आई। साथ ही पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई और राजकीय कार्य में बाधा पहुंची।

प्रबंधन की ओर से भी रिपोर्ट

इधर,माम