भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
पिंडवाड़ा| राजस्थानसरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जयपुर में होने वाली रैली के लिए नगर के डाक बंगले में विधानसभा प्रभारी एवं आबु पिंडवाडा विधायक समाराम गरासीया के मुख्य आतिथ्य मंडल अध्यक्ष किरण राजपुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष किरण राजपुरोहित ने कहा कि क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। विधायक समाराम गरासीया ने कहा कि आमजन तक सरकार की योजनाएं पहुंचानी होंगी। रैली को लेकर स्वरूपगंज खंड के लिए प्रभारी हिराराम चौघरी रोहिडा के लिए भूराराम प्रजापत, नांदिया खंड के लिए उदयदान पेशुआ नैनाराम चौधरी पेशुआ को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह भाखर क्षेत्र में रमेश रावल मालेरा एवं शान्तीलाल रावल को जिम्मेदारी सौंपी गई।