- Hindi News
- पुलिस पर हमला करने के आरोप में एक गिरफ्तार
पुलिस पर हमला करने के आरोप में एक गिरफ्तार
पिंडवाड़ा जेकेलक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री में पुलिस पर हमला कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिये पुलिस ने एक आरोपी नैनाराम गरासिया निवासी बसन्तगढ को मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। वही गिरफ्तारी के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां पर न्यायाधीश ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। थानाधिकारी पारस चौधरी ने बताया कि आरोपी पर फैक्ट्री में तोडफ़ोड़ कर सामान ले जाने के लिये भी मामला दर्ज है। वहीं पुलिस पर हमले को लेकर पिंडवाडा थानाधिकारी, रोहिडा थानाधिकारी स्वरूपगंज थानाधिकारी की संयुक्त टीम बनाई गई है जो आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में अन्य सभी आरोपी फरार हैं।