कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज
टपूकड़ा. औद्योगिकएरिया खुशखेड़ा में स्थित विनैक्स केमिकल कंपनी में बुधवार को सफाई करते समय दो युवक केमिकल टैंक में गिर गए थे। इनमें से सुधीर कुमार निवासी कतोपुर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि देवेंद्र पुत्र सुमेर सिंह निवासी कतोपुर गंभीर था। इसकी हालत में गुरुवार को सुधार हुआ है। यह खुशखेड़ा थानेदार ने बताया कि मृत्क के पिता सुमेर सिंह ने थाने में कंपनी मैनेजमेंट के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।