अंधड़ के साथ बारिश कई पेड़ धराशायी
रविवारको जिले के कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बरसात हुई। इस दौरान कई पेड़ धराशायी हो गई। कई स्थानों पर टीन शेड आदि गिर गए। राजगढ़ में दोपहर के समय तेज बरसात अंधड़ आने से कुछ देर यातायात रुक गया। माताजी का नला एवं बांदीकुई रोड पर पेड़ गिर गए। इससे विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। बारिश से पर्यटक स्थल पर झरने सहित अन्य जल स्रोतों में भी पानी की आवक हुई। टहला में अंधड़ से भोपाला तिराहा से बाईपास रोड पर पेड़ गिर गया। इससे कई घंटे यातायात बाधित रहा।
कहांकितनी बरसात
शाम4 बजे तक पिछले 24 घंटे में राजगढ़ में सर्वाधिक 16 एमएम बारिश हुई। गोविंदगढ़ में 13, सोड़ावास में पांच, मालाखेड़ा सिलीसेढ़ में तीन-तीन, तिजारा कठूमर में दो-दो, टपूकड़ा जयसमंद में एक-एक एमएम बारिश दर्ज की गई।
होगा सर्वे
राजगढ़कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी हुकमचंद मीना का कहना है कि अंधड़ और बारिश से खराब हुई फसल का सर्वे कराके इसकी रिपोर्ट मुआवजे के लिए भेजी जाएगी। कृषि पर्यवेक्षक गीता बेसर को सर्वे करने के लिए कहा गया है। सकट पटवारी बनाराम बैरवा ने बताया कि रिपोर्ट जल्द तहसील कार्यालय भेजी जाएगी।
फसल प्रभावित
सकट।क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक कर बरसात हो रही है। रविवार को अंधड़ के साथ बारिश होने से खेतों में खड़ी फसल गिर गई। कई पेड़ भी गिर गए। इससे सकट-थमावली मार्ग बाधित रहा। सरपंच नरसीराम मीना ने बताया कि खेतों में मक्का, बाजरा ज्वार की फसलों में करीब 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है।
राजगढ़. बारिश तेज अंधड़ के चलते सड़क पर गिरा पेड़।
सकट. रविवार को आई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।