पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा के लिए बढे़ पुलिस गश्त

सुरक्षा के लिए बढे़ पुलिस गश्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बास्थित थाना परिसर में टपूकड़ा थानाधिकारी हरिनारायण मीणा की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीणों ने बाईपास पर अवैध वाहनों का जमावड़ा रोकने, कस्बा सहित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, कस्बे में शुरू होने वाली रामलीला के लिए सुरक्षा मुहैया कराने के अलावा स्कूल समय में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। जिस पर थानेदार ने सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

राजगढ़: नवरात्रापर्व पर शांति, सौहार्द व्यवस्थाएं बनाए रखने को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेन्द्र मीना की मौजूदगी में आयोजित हुई। नवरात्रा पर्व पर कस्बे में शांति अमन चैन बनाए रखने के लिए आह्वान किया गया। बैठक में शहर के नेहरू सर्किल, कांकवाड़ी बाजार सराय बाजार सहित अन्य बाजारों में आड़े तिरछे वाहन खड़े करने बालिका विद्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता को लेकर पुलिस की माकूल व्यवस्था बनाए रखने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मातादीन तिवाडी, अशोक पंसारी, हट्टी लाल सैनी, लोकेश रावत, पदमा गोयल सहित अन्य सीएलजी सदस्य मौजूद थे।

टपूकड़ा. कस्बे के थाना परिसर में सीएलजी की बैठक में मौजूद ग्रामीण।