पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी से लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी से लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमालपुररोड पर 6 सितंबर को व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले में खुशखेड़ा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के सामान सहित एक देशी कट्टा दो बाइक भी बरामद की है।

खुशखेड़ा थानेदार महेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि टपूकड़ा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले दुकानदार सत्यपाल पुत्र साधुराम निवासी कमालपुर 6 सितंबर की रात दुकान बंद कर अपने घर कमालपुर जा रहा था। रास्ते में दो बाइकों से आए 4 युवकों ने देशी कट्टे की नोक पर सत्यपाल का बैग लूट लिया जिसमें नकदी के अलावा नए मोबाइल लैपटाप था। सत्यपाल ने खुशखेड़ा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच कर संदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह रायसिख निवासी मिरचुनी , अमरजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी लाड़मका, रिंकू पाल पुत्र दलीप सिंह निवासी धीरियावास गुलाब सिंह पुत्र हरबंश सिंह रायसिख निवासी खेड़ी थाना चौपानकी को गिरफ्तार कर उनके पास से तीस हजार नकद, 67 मोबाइल 1 लैपटाप बरामद किया। पुलिस ने लूटपाट में काम ली गई दोनों बाइक देशी कट्टा भी बरामद किया है।

टपूकड़ा. पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं बरामद मोबाइल बाइक।