- Hindi News
- पावर हाउस में लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पावर हाउस में लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कस्बेके बिजली बोर्ड में 20 जनवरी को लाइन मैन को बंधक बनाकर पुराने ट्रांसफार्मरों में से तांबा लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से लूटा तांबा बरामद कर लिया है तथा अन्य साथियों के बारे में पुछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के बिजली बोर्ड में 20 जनवरी की रात कुछ बदमाशों ने बिजलीकर्मी सुरेंद्र को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया बाहर रखे पुराने ट्रांसफार्मरों से तांबे का सामान चोरी कर ले गए। बंधक बनाए जाने वाले कमरे के अंदर मौजूद पीकअप चालक ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही लूटेरे मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की।
जांच में पुलिस ने शाहीद (22) पुत्र बस्सर मेव निवासी निंबाहेड़ी को गिरफ्तार कर उसके घर से चोरी का तांबा बरामद किया। आरोपी ने वारदात में अन्य लोगों के शामिल होने की भी जानकारी दी। जिनकी तलाश जारी है।