लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
वृद्धा की हत्या के आरोप मे तीन गिरफ्तार
कस्बेके बिजली बोर्ड में 20 जनवरी को लाइन मैन को बंधक बनाकर पुराने ट्रांसफार्मरों में से तांबा लूटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी से लूटा तांबा बरामद कर लिया है तथा अन्य साथियों के बारे में पुछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के बिजली बोर्ड में 20 जनवरी की रात कुछ बदमाशों ने बिजलीकर्मी सुरेंद्र को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया बाहर रखे पुराने ट्रांसफार्मरों से तांबे का सामान चोरी कर ले गए। बंधक बनाए जाने वाले कमरे के अंदर मौजूद पीकअप चालक ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही लूटेरे मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने शाहीद (22) पुत्र बस्सर मेव निवासी निंबाहेड़ी को गिरफ्तार कर उसके घर से चोरी का तांबा बरामद किया। आरोपी ने वारदात में अन्य लोगों के शामिल होने की भी जानकारी दी। जिनकी तलाश जारी है।
टपूकड़ा. उपकरण सहित गिरफ्तार आरोपी।
शाहजहांपुर | गांवमनेठी में हुए झगड़े के दौरान घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत होने मामले में पुलिस ने बाल अपचारी सहित तीन को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी मुकेश जोशी ने बताया की 15 जनवरी को बल्लूराम पुत्र परशुराम ने मामला दर्ज करवाया था कि 14 जनवरी को उसके घर के सामने गांव के ही मेहरचंद आदि ने चबूतरा चिनना प्रारंभ कर दिया। इसपर उसने उसके पुत्र धर्मवीर प|ी लाली देवी ने एतराज किया तो मेहरचंद, उसकी प|ी पुत्र ने हमला कर दिया। इससे धर्मवीर लाली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। लाली देवी की 25 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मेहरचंद, उसकी प|ी नाबालिग पुत्र को सोडावास बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।