पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, एक पकड़ा

गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, एक पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिजारा| पुलिसने बीती रात मुखबीर की सूचना पर कस्बे के आड़ी राह रोड से फिरोजपुर (हरियाणा) की ओर से जार रहे एक पिकअप गाड़ी में तीन गोवंश को मौके पर पहुंचकर मुक्त कराया। पुलिस ने बताया कि बीती रात मुखबीर की सूचना मिली की एक पिकअप गाड़ी में गोतस्कर कस्बे के आड़ी राह रोड से गायों को लादकर हरियाणा के फिरोजपुर रोड की ओर ले जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मय जाब्ते के मौके पर पहुंची गई। पुलिस को देख गोतस्कर गोवंश सहित पिकअप गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर आसपास के खेतों में घुस कर भाग गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी जब्त कर तीन गोवंशों को कस्बे के मोनी बाबा गो आश्रम में भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गो तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

टपूकड़ा: पुलिसने गश्त के दौरान एक पिकअप को जब्त कर गोवंश बरामद किया। टपूकड़ा थानाधिकारी भुपेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान खोहरी तकिया के पास एक पिकअप को जांच के लिए रोका तो उसमें गाय मिली। पुलिस ने पिकअप जब्त कर रामफल पुत्र सौदान यादव निवासी खण्ड़ोड़ा थाना बावल को गिरफ्तार किया है।