छात्राओं को किया पुरस्कृत
टपूकड़ा. छात्राओं को सम्मानित करती जिला प्रमुख।
टपूकड़ा | गांवशाहपुर में स्थित ऐनिबेसेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख रेखा यादव थी। विशिष्ट अतिथि डीएसपी किरण कंग थी।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर जिला प्रमुख ने कहा कि महिला शिक्षा हर क्षेत्र में जरूरी है। शिक्षा से समाज का विकास होता है। डीएसपी किरण कंग ने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे संदेशों से बालिकाओं की शिक्षा को बल मिला है।
महाविद्यालय चेयरमैन ने कहा कि जब एक परिवार की लड़की शिक्षित होती है तो एक नहीं तीन परिवार शिक्षित होते हैं। छात्राओं को सकारात्मक सोच कठिन परिश्रम से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।