पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आशाओं एएनएम के दायित्वों के लिए प्रशिक्षण

आशाओं एएनएम के दायित्वों के लिए प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टपूकड़ा | कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार को आशा सहयोगिनियों एवं एएनएम के दायित्वों एवं भूमिका के ऊपर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर में 22 गांवों की 34 आशाओं एवं एएनएमों ने भाग लिया। कार्यक्रम चाइल्ड फंड इंडिया अखिल भारतीय उत्थान के सहयोग से लगाया गया, जिसमें सीएमएचओ केसी मीणा ने गांव स्तर पर सेवा प्रदाताओं की भूमिका एवं जिम्मेदारी, सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं, प्रसव बाद देखभाल के तरीकों के बारे में जानकारी दी। परियोजना प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने आशा एवं एएनएम की भूमिका एवं दायित्वों को विस्तार से बताया। सुमित कुमार ने प्रसव पूर्व जांच, आयरन की गोलियों तत्काल पंजीकरण के बारे में जानकारी दी।