गोशाला की आड़ में तस्करी
तस्करों से मुक्त कराया गोवंश
गोशाला की आड़ में गोवंश की तस्करी का मामला टपूकड़ा पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन गाेवंश बरामद किए।
टपूकड़ा थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गांधी चौक पर पुलिस ने एक पिकअप को रोक जांच की तो उसमें तीन बछड़े भरे हुए थे। इस पर पुलिस ने गाड़ी में सवार रामसिंह पुत्र सुल्तान मेघवाल निवासी निम्बाहेड़ी थाना टपूकड़ा, योगेश पुत्र रामफल मेघवाल बुबकाहेड़ा थाना टपूकड़ा से पूछताछ की तो दोनों ने बछड़ों को मिलकपुर तुर्क स्थित गोशाला में ले जाना बताया। शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने गाेवंश को गोकशी के लिए हरियाणा ले जाना बताया। पकड़ी गई गाड़ी पर मिलकपुर तुर्क स्थित गोशाला का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने जब्त गोवंश को बूढ़ीबावल गोशाला भेजा आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गोशालामें नहीं मिला कोई रिकॉर्ड
पुलिसके अनुसार पकड़े गए लोग कई सालों से इस धंधे में लगे हुए थे। टपूकड़ा थानेदार मामले की जांच के लिए मिलकपुर तुर्क स्थित गोशाला भी पहुंचे लेकिन वहां कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस को गोशाला में एक गोवंश मरा हुआ मिला जिसका किसी के पास जवाब नहीं था। पुलिस को शक है कि गोशाला की आड़ में गोतस्करी की जा रही है। पुलिस ने गोशाला व्यवस्थापक से संबंधित कागज मंगाए हैं।
टपूकड़ा. पिकअप पर गोशाला का नाम लिखा है।