पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के साथ अंधड़

बारिश के साथ अंधड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें पिछले तीन-चार दिनों से रोजाना की शाम बारिश के नाम हो गई है। रविवार को फिर ऐसा हुआ। शाम को आसमां पर काले बदरा मंडरा गए। कुछ देर बूंदाबांदी के बाद देर शाम बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। इससे रात को मौसम ठंडा हो गया। सुबह से मौसम साफ रहने के कारण दोपहर में गर्मी थी। हालांकि दोपहर में भी आकाश में छितराए हुए बादल थे। शाम पांच के करीब शहर में मौसम ने करवट बदली। आकाश में बादल छा गए और कुछ देर बाद बूंदाबांदी हुई। देर शाम मेघ गर्जना के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, शाम 4 बजे तक पिछले 24 घंटे में राजगढ़ में सर्वाधिक 16 एमएम बारिश हुई। गोविंदगढ़ में 13, सोड़ावास में पांच, मालाखेड़ा सिलीसेढ़ में तीन-तीन, तिजारा कठूमर में दो-दो, टपूकड़ा जयसमंद में एक-एक एमएम बारिश दर्ज की गई।

मूंगस्का एनईबी ढाई घंटे तक रहा अंधेरे में

शहरमें एनईबी, सुभाष नगर, मूंगस्का उसके आसपास का इलाका रविवार रात को ढाई घंटे अंधेरे में रहा। बारिश अंधड़ के बाद लाइन पर पेड़ की डाली गिरने से जंपर निकलने के बाद शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे रात पौने आठ बजे से सवा दस बजे तक इन इलाकों में बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। विद्युत वितरण निगम के एक्सईएन राजसिंह यादव ने बताया कि बारिश अंधड़ के कारण मूंगस्का की गुरुनानक कॉलोनी में लाइन पर पेड़ की डाली गिर गई। यह लाइन फीडर नंबर पांच से जा रही है। डाली गिरने से लाइन का जंपर निकल गया। बारिश के दौरान बिजली को बंद कर दिया गया। बाद में करीब रात पौने आठ बजे जैसे ही लाइन चालू की शॉर्ट सर्किट हा़े गया। इससे मूंगस्का , एनईबी सुभाष नगर इलाके में बिजली सप्लाई बंद हो गई। लाइन को ठीक कर सप्लाई शुरू कराई गई।

गांवोंमें कई जगह पेड़ गिरे, यातायात बाधित

रविवारको जिले के कई क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बरसात हुई। इस दौरान कई पेड़ धराशायी हो गई। कई स्थानों पर टीन शेड आदि गिर गए। राजगढ़ में दोपहर के समय तेज बरसात अंधड़ आने से कुछ देर यातायात रुक गया। माताजी का नला एवं बांदीकुई रोड पर पेड़ गिर गए। इससे विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। बारिश से पर्यटक स्थल पर झरने सहित अन्य जल स्रोतों में भी पानी की आवक हुई। टहला में अंधड़ से भोपाला तिराहा से बाईपास रोड पर पेड़ गिर गया। इससे कई घंटे यातायात बाधित रहा। सकट में अंधड़ के साथ