पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में दो की मौत

सड़क हादसों में दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. बहरोड़/किशनगढ़बास| जिले में रविवार को अलग-अलग हादसों में दो जनों की मौत हो गई। बहरोड़ थाना पुलिस ने बताया कि शेरपुर गांव के पास हाईवे क्रासिंग के दौरान व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
शव को सीएचसी के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। किशनगढ़बास थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बंबोरा निवासी पूरण सिंह पुत्र भरत सिंह (42) साइकिल पर सवार होकर अपने गांव बंबोरा जा रहा था कि बंबोरा के पास एक बाइक सवार टपूकड़ा निवासी जमशेद खां ने साइकिल को टक्कर मार दी जिसमें पूरणसिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और जमशेद खां घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को किशनगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया मृतक पूरणसिंह का शव मोर्चरी में रखवाया। मामले की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हो सकी है।