- Hindi News
- जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह
जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह
टपूकड़ा| उपखंडतिजारा देहात मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कस्बे के मुख्य बाजार से धन राशि एकत्रित की। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि तिजारा भाजपा देहात मंडल के सदस्यों द्वारा राशि एकत्रित की गई है जो बाढ़ पीडितों के लिए भेजी जाएगी। इस मौके पर मनोज यादव, लोकेश, सारांश, सरपंच प्रतिनिधि नरेश जांगिड़ सहित ग्रामीण मौजूद थे।
नारायणपुर| जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री आपदा कोष के लिए भाजपा युवा मोर्चा मंडल के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रप्रकाश जोशी के निर्देशन में धन संग्रह किया। धन संग्रह के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं. जले सिंह, नगेंद्र सिंह, पवन शर्मा, जसवंत शर्मा, संजय सैन आदि अनेक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
टपूकड़ा. बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्रित करते भाजयुमो कार्यकर्ता।