41 सिलेंडर जब्त, एक गिरफ्तार
कालाबाजारी
पुलिसने सोमवार को कुम्हारों का मोहल्ला स्थित एक घर से कालाबाजारी के लिए रखे घरेलू गैस के 41 सिलेंडर जब्त किए। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि एक जने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिलेंडरों को लाने वाली मारुति वैन को भी जब्त किया है।
थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि टपूकड़ा निवासी हितेश घरेलू गैस के सिलेंडरों से भरी बिना नंबरी मारुति वैन को कुम्हारों का मोहल्ला में लाया। सिलेंडरों को संकित गुप्ता पुत्र परमानंद गुप्ता के घर खाली किया जा रहा था। पुलिस को देख ड्राइवर सीट पर बैठा हितेश गाड़ी से सिलेंडर उतार रहा संकित फरार हो गया। मारुति वैन में आठ सिलेंडर थे। संकित के मकान में 33 सिलेंडर मिले। कागजात के बारे काेई जानकारी परमानंद ने नहीं दी। सूचना पर प्रवर्तन निरीक्षक प्रशांत यादव बनवारी लाल ने अवैध पाए जाने पर कुल 41 सिलेंडरों को जब्त किया। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संकित गुप्ता, परमानंद गुप्ता हितेश ब्राह्मण के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। परमानंद गुप्ता को मौके से गिरफ्तार किया गया।
किशनगढ़बास. जब्त सिलेंडर।