बुजुर्ग कलाकारों का सम्मान
सकट. गांवमोतीवाड़ा में रविवार रात्रि श्रीरामकला मंडल की अोर से गणेश पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। कला मंडल के अध्यक्ष कुमार जांगिड़ ने बताया कि रामलीला मंचन के प्रथम दिन मंडल द्वारा गांव में रात्रि जागरण किया गया। इसमें गोलाकाबास के अग्निहोत्री म्यूजिकल ग्रुप के आकाशवाणी गायक कलाकार राजेंद्र अग्निहोत्री ने गणेश वंदना मां मनाया तेरा लाडला गणेश... मां शारदे मेरी मां शारदे... से शुरुआत की। कु. राखी शर्मा ने चलो बुलावा अाया है, माता ने बुलाया है छम-छम नाचे देखो राम का दीवाना... भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। गायक कलाकार सतीश सिंघानियां ने शिव का भजन डम-डम डमरू बाजे भोले का... मुकुट सिर मोर का, मेरे चित चोर का... जैसे भजन सुनाकर वाह-वाही लूटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक गोकुलराम मीना थे। विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप बोहरा, रामोतार ठेकेदार, सीताराम कुमावत, हरिओम पांडू, रामलाल मीना, रघुवीरदास, रामचंद्र मीना दौसा के समाजसेवी सोहनलाल मीना थे। अध्यक्षता बांदीकुई सीओ सुरेश परमार ने की। इधर गांव राजपुरबड़ा स्थित चांदनी-चौक में रविवार रात्रि नवयुवक मंडल की ओर से गणेश पूजन से रामलीला की शुरुआत हुई। प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश निहाला ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच रामस्वरूप सैनी थे। विशिष्ट अतिथि नाथलवाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच कुलदीप गंगावत, एईएन मनोहर लाल, रामखिलाड़ी गुर्जर, किशोरी ठेकेदार थे। अध्यक्षता शिक्षाचंद शर्मा ने की।
नारद मोह की लीला
किशनगढ़बास.कलामंच की ओर से पीजी कॉलेज परिसर में शुरू हुई रामलीला के मंचन का शुभारंभ रविवार रात सरपंच जनेश भुटानी ने किया। इस मौके पर राजेश बटवाड़ा, उमेश कांत वशिष्ठ आदि मौजूद थे। मंच के मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने बताया कि रामलीला का मंचन रविवार को नारद मोह की लीला दिखाकर किया गया। कथा का वाचन चंद्रप्रकाश शर्मा ने किया।
टपूकड़ा: रामलीलामैदान में श्री रामलीला कमेटी के सौजन्य से रामलीला का शुभारंभ हुआ। रवि दत्त शर्मा ने रामलीला मैदान में पूजन कराया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि नरेश जांगिड़, उप सरपंच शिवशंकर गुप्ता, सत्यप्रकाश गोयल, पदम मित्तल आदि उपस्थित थे। झिवाणा के रामलीला मैदान में विधायक मामन सिंह यादव ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया।
टपूक