अलवर। नौगांवा गांव में पुलिस गोली से मारे गए आरिफ मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में सोमवार को चावंडी के मदरसे में बैठक हुई, जिसमें आरिफ की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया।
बैठक में बताया गया 21 अक्टूबर की देर रात पुलिस गोली से आरिफ की मौत हुई थी। इस मामले में अभी न्याय नहीं मिला है। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता मौलवी अलाउद्दीन साहब मदरसा चावंडी ने की। इस मौके पर आरिफ की मौत की घटना से अवगत करा परिवार को न्याय दिलाने पर चर्चा की गई। चर्चा में निर्णय लिया गया कि सभी समुदाय के करीब एक हजार लोग जयपुर जाएंगे तथा मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। तािक आिरफ की मौत के मामले में न्याय मिल सके।
मुख्यमंत्री के घेराव की तारीख जल्द तय की जाएगी। बैठक में मौलाना इन्नस इमाम मेव बोर्डिंग अलवर, हनीफ खां मन्नाका, अमजद खां दाऊदपुर मदरसा, मुफ्ती फारूक सहित मेव समाज के लोगों ने भाग लिया।