तीन डंपर जब्त, चालक गिरफ्तार
टपूकड़ा. पुलिसने अवैध खनन से भरे तीन डंपर जब्त कर चालकों को गिरफ्तार किया। टपूकड़ा थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गोपाली चौक पर नाकाबंदी के दौरान मुसारी रोड की तरफ से आते तीन डंपरों को जांच के लिए रोका तो उनमें अवैध खनन की बजरी भरी हुई थी। इस पर पुलिस ने तीनों डंपरों को जब्त कर चालक शाकीर पुत्र कल्लू निवासी सुनारी थाना मुश्ताक पुत्र फजरू ढेकली थाना नूंह मेवात, हाकीम अली पुत्र जुहर खां निवासी खोहरी कलां जिला नूंह को गिरफ्तार कर लिया।