बैग चोरी हुआ तो ग्रामीणों ने की मदद
टपूकड़ा. कस्बेके बाईपास पर पटवारी की परीक्षा देने आई भरतपुर की महिला का बैग लुटने के बाद ग्रामीणों ने उसकी मदद की। शनिवार सुबह तक बैग नहीं मिलने पर ग्रामीणों की मदद से महिला के रहने खाने की व्यवस्था की गई। सुबह ई-मित्र केंद्र से कागज निकलवा कर परीक्षा केंद्र पर छोड़ा गया महिला को घर जाने का किराया भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि कस्बे के हाईवे रोड पर बस स्टेंड के पास शुक्रवार रात भरतपुर के मल्लाह गांव से पटवारी परीक्षा देने आई महिला संतोष का बाइक सवार दो युवक बैग छीन फरार हो गए थे। बैग में महिला के सभी दस्तावेज रुपए थे।