पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी से निकालने पर टावर पर चढ़े 4 कर्मचारी

कंपनी से निकालने पर टावर पर चढ़े 4 कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औद्योगिकक्षेत्र स्थित होंडा वियर हाउस कम्पनी के ठेकेदार द्वारा नौकरी से निकाले जाने पर चार कर्मचारी गुरुवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गए। चार घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद उन्हें समझाकर नीचे उतारा गया। पुलिस ने चारों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ठेकेदार ने करीब 35 कर्मचारियों को बिना कारण कम्पनी से निकाल दिया। नौकरी से हटाए गए कर्मचारी गुरुवार सुबह कम्पनी गेट पर एकत्र हो गए। कम्पनी में जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो कर्मचारी पवन, संजीव, बिजेंद्र पवन कुमार कम्पनी के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। बाकी साथियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नौकरी मिलने के बाद ही नीचे उतरने की मांग पर अड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर खुश्खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मांगें मानने की बाद ही नीचे उतरने की बात पर अड़े रहे। पुलिस ने मामले की जानकारी कम्पनी प्रबंधक उच्चाधिकारियों को दी। शेष|14 पर

कुछदेर में कम्पनी के अधिकारी तहसीलदार सुरेश हरसौलिया मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने कम्पनी के अधिकारियों से बातचीत की। कंपनी प्रबंधन की ओर से नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद चारों कर्मचारी नीचे उतरने पर सहमत हुए। उन्हें यूनिफार्म वेतन समय पर देने का आश्वासन दिया गया। तिजारा युवा मंच के संयोजक राजू यादव ने चारों कर्मचारियों से बात की और उनकी मांगें माने जाने के बारे में बताया। इसके बाद चारों कर्मचारी नीचे उतरे। पुलिस ने नीचे उतरते ही चारों कर्मचारियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

खराब बर्ताव करता है ठेकेदार

कर्मचारियोंका आरोप है कि कम्पनी ठेकेदार का व्यवहार बहुत खराब है। ठेकेदार उसके साथी उनसे गाली गलौच करते हैं। समय पर वेतन नहीं दिया जाता। वेतन में कटौती की जाती है। कुछ बोलने पर उनकी कनपटी पर कट्टा लगा दिया जाता है। बिना कारण बताए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाता है।

4 घंटे चला घटनाक्रम

पवन,संजीव, बिजेंद्र पवन कुमार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मोबाइल टावर पर चढ़े। करीब चार घंटे की समझाइश के बाद वे दोपहर साढ़े तीन बजे नीचे उतरे।

टपूकड़ा. समझौता वार्ता करते तहसीलदार कंपनी कर्मचारी।

टपूकड़ा. मोबाइल टावर पर चढ़े कंपनी कर्मचारी।