पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक लाख की रिश्वत मांगने वाले हैड कांस्टेबल जेल भेजा

एक लाख की रिश्वत मांगने वाले हैड कांस्टेबल जेल भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | टपूकड़ाथाने में दर्ज मुकदमे में नाम हटाने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले हैड कांस्टेबल इंद्र सिंह को एसीबी अदालत ने जेल भेज दिया है। फिलहाल वह निलंबित चल रहा था।

एसीबी के इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह ने बताया कि करीब एक साल पूर्व परिवादी सुरजीत ने एसीबी को शिकायत दी थी कि इंद्र सिंह मुकदमे में से नाम हटाने के बदले एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। कार्रवाई के दौरान वह गिरफ्तारी से बच गया। रिकॉर्डिंग के आधार पर हैड कांस्टेबल इंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सोमवार को वह कोर्ट में पेश हुआ।

खबरें और भी हैं...