परीक्षा देने आई महिला का बैग छीना
टपूकड़ा | भरतपुरसे टपूकड़ा क्षेत्र में पटवारी की परीक्षा देने आई एक महिला से बदमाशों ने बैग छीन लिया और फरार हो गए। भरतपुर के मल्लाह गांव निवासी महिला संतोष प|ी बिजेंद्र टपूकड़ा क्षेत्र के गांव कर्मपुर स्थित सूरज स्कूल में शनिवार को होने वाली पटवार परीक्षा देने के लिए आई हुई थी। स्कूल देखने के बाद महिला टपूकड़ा में कहीं रुकने के लिए रही थी कि बस स्टैंड के पास अचानक बाइक पर आए दो बदमाश महिला का बैग छीन फरार हो गए। महिला के परीक्षा संबंधित सभी कागजात, पहचान पत्र नकदी बैग में ही थे। महिला के बताने पर ग्रामीणों ने टपूकड़ा थाने पर फोन किया महिला को थाने पहुंचाया जहां पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। महिला ने कहा कि अगर बैग नहीं मिला तो वह पेपर देने से वंचित रह सकती है। महिला की ग्रामीण मदद कर रहे हैं।
पीड़ित संतोष