पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुजारी को घायल कर जैन मंदिर से चोर ले गए 5 लाख का सामान

पुजारी को घायल कर जैन मंदिर से चोर ले गए 5 लाख का सामान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाकेबंदी में भी पकड़ में नहीं सके चोर

चोरों के निशाने पर मंदिर : चार माह में 11 जगह चोरी

टपूकड़ारोड पर पेट्रोल पंप के समीप 108 नवग्रह दिगंबर जैन मंदिर को बुधवार रात नकाबपोश चोरों ने निशाना बनाया। चोर करीब पांच लाख का सामान ले गए। इसमें 37 चांदी के कलश वजन करीब 8 किलो, एक बड़ा छत्र वजन करीब सवा किलो, 8 चांदी के छत्र वजन करीब सवा किलो शामिल हैं। इसके अलावा चोर मंदिर के दानपात्र से रुपए भी ले गए। इस दौरान पुजारी पर भी हमला किया गया। घायल पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोरों की संख्या चार बताई गई है।

घटना रात करीब तीन बजे की है। पुलिस के अनुसार नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर के कमरों के ताले तोड़े। इस दौरान पुजारी सुनील जैन लघुशंका के लिए टायलेट गया। उसने टॉयलेट की खिड़की से देखा कि मंदिर के बाहर एक सफेद रंग की गाड़ी खड़ी है। शक होने पर उसने इधर-उधर देखा तो मंदिर के पीछे बने कमरे की गैलरी में चार नकाबपोश लोग खड़े थे। शेष|14पर











पुजारीने आवाज देकर उनसे पूछताछ की तो चोरों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पुजारी पर लोहे की राड पत्थरों से हमला किया जिससे वह घायल हो गया। पुजारी के शोर मचाने पर मंदिर का गार्ड रामसिंह पुजारी का छोटा भाई प्रदीप मौके पर आए। दोनों को आता देखकर चोर पत्थर बरसाते हुए गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने तिजारा थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बढ़ते अपराधों पर लोगों ने जताया आक्रोश

कस्बे में डकैती, चोरी, ज्यादती अन्य आपराधिक वारदातों को लेकर आम लोगों में आक्रोश है। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी, राजेश शर्मा, व्यापार मंडल के रमेश गुप्ता, कालूराम शर्मा सहित अन्य नागरिकों ने बढ़ते अपराधों को लेकर आक्रोश जताया है। साथ ही प्रतिनिधियों एवं पुलिस-प्रशासन के साथ अपराध रोकने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

^चोरी एवं अन्य वारदातों को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है। रात्रि को दो टीम गश्त पर लगा रखी है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी की। चोरी की वारदात का खुलासा आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। लक्ष्मीकांतशर्मा, थाना प्रभारी, तिजारा

तिजारा. घायल पुजारी सुनील जैन।

तिजारा. मंिदर में हुई चोरी की गुरुवार को जांच पड़ताल करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...