पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैक्ट्री से निकाले गए श्रमिकों का प्रदर्शन

फैक्ट्री से निकाले गए श्रमिकों का प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| टपूकड़ास्थित होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर कंपनी से निकाले गए ठेके के कर्मचारियों ने पुन: भर्ती की मांग को लेकर बुधवार को यहां श्रम विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। इन्होंने जिला श्रम अधिकारी र|ेश शर्मा को ज्ञापन भी दिया। कंपनी में ठेके पर रहे कर्मचारी चैनाराम, रामोतार, त्रिलोक, सुशील, ब्रजेश, फूलचंद, प्रदीप सुभाष ने बताया कि टपूकड़ा स्थित होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर कंपनी प्रबंधन द्वारा पिछले 3 महीने से ठेका श्रमिकों को बिना कारण निकाला जा रहा है। अभी तक करीब 500 कर्मचारियों को निकाला जा चुका है। बुधवार को ही कंपनी ने 52 श्रमिक निकाल दिए। इससे कर्मचारियों में रोष है और उनके सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया। कंपनी की इस नीति के विरोध में हटाए गए कर्मचारियों ने श्रम विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया।

कंपनी द्वारा हटाए गए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने जिला श्रम अधिकारी र|ेश शर्मा को ज्ञापन दिया है।

अलवर. श्रम विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते टपूकड़ा स्थित होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर कंपनी से निकाले गए ठेके के कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...