पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरू गोविंद सिंह जयंती मनाई गई

गुरू गोविंद सिंह जयंती मनाई गई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घायल मोर का उपचार कराया

महाराजा कॉलेज का वार्षिकोत्सव कल

बहरोड़ | महाराजापीजी महिला महाविद्यालय भगवाड़ी कलां में गुरुवार सुबह 10 बजे वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा। संस्था निदेशक कंवर सिंह यादव ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. जसवंत यादव विशिष्ट अतिथि प्रधान रीना यादव, नीमराना प्रधान सविता यादव नीमराना पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव करेंगे।

मांढ़ण | गांवबीरनवास के नवयुवकों ने एक घायल मोर का उपचार कराया। बीरनवास के नवयुवक पवन कुमार, जितेंद्र, अशोक, लीलाराम, राजेश, मोहन, परमवीर, वीरेंद्र आदि एक घायल मोर को सोमवार शाम एवं मंगलवार सुबह पिकअप गाड़ी में लेकर मांढ़ण पशु चिकित्सालय आए जहां पशु चिकित्सक डॉ. सत्यवीर यादव से इंजेक्शन आदि लगवाए। चिकित्सालय में मोर के रहने की सुविधा नहीं होने के चलते नवयुवकों ने डाबड़वास निवासी पशु-पक्षी प्रेमी रामबिलाश शर्मा से संपर्क किया जो मोर के स्वस्थ होने तक अपने घर मोर को रख उसकी दवा एवं दाना-पानी करेंगे।

टपूकड़ा | क्षेत्रके गांव कालाका में गुरू गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह अखंड पाठ का भोग लगाया गया जिसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया। दोपहर को लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। शाम को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

खबरें और भी हैं...