पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद भगतसिंह जयंती पर वाहन रैली

शहीद भगतसिंह जयंती पर वाहन रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू. स्वामीविवेकानंद युवा परिषद् की ओर से शनिवार को इंद्रमणि पार्क में शहीद भगतसिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक चेतन प्रजापति ने कहा कि युवाओं को शहीद भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रजापति ने रामधन टिटाणिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में कृष्ण मेघवाल, मांगीलाल नोहर, राकेश, अनिल कुमार, धर्मेंद्र, पवन, जीताराम आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन कृष्ण मेघवाल ने किया।

राजलदेसर.भगतसिंहजयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती के उपलक्ष में बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे के युवा भारती स्टेडियम के पास स्थित दुर्गा माता मंदिर से वाहन रैली निकाली गई। प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली महिला मंडल अतिथि भवन पहुंची। यहां पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक अशाकसिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में सभा हुई।

तारानगर.मांजालपा देवी राजकीय कॉलेज में शनिवार को शहीद भगतसिंह जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अजय वर्मा सहित युवाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वर्मा ने युवाओं से क्रांतिकारी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बेसबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव अनूप अस्थाना, हाकम अली, डॉ. केसी सोनी, राजकुमार लाटा, प्रीति शर्मा, सत्यवती बुडानिया, छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत सहारण मौजूद थे।

राजलदेसर. भगतसिंहजयंती पर वाहन रैली निकालते कार्यकर्ता।