कालेज में प्रायोगिक परीक्षाएं 9 से
तारानगर | मांजालपादेवी कॉलेज में महाराजा गंगासिंह विवि बीकानेर की भूगोल, रसायन विभाग अनिवार्य प्रारंभिक कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा नौ फरवरी से होगी।
नौ को बीए द्वितीय वर्ष नियमित बीएससी तृतीय वर्ष रसायन विज्ञान के नियमित, स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रयोगिक परीक्षा होगी। 11 को बीए द्वितीय वर्ष स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की भूगोल तथा 11-12 फरवरी को बीए, बीएससी बीकॉम स्वयंपाठी अनिवार्य प्रारंभिक कंप्यूटर प्रायोिगक परीक्षा होगी।