पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती को लेकर कल दौड़ प्रतियोगिता

सेना भर्ती को लेकर कल दौड़ प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेना भर्ती अन्य सैन्य बलों की तैयारियों को लेकर गांव किलीपुरा में नौ फरवरी को दौड़ प्रतियोगिता होगी।

अायोजक अमरसिंह नैण रूपाराम महला ने बताया कि 13 फरवरी से झुंझुंनू में हाेने जा रही सेना भर्ती की तैयारियों को लेकर दौड़ प्रतियोगिता करवाई जा रही है। सुबह 9:30 बजे गांव के बस स्टैंड पर प्रतियोगिता होगी। मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वा होंगे। अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हरितिमा करेंगी। 1600 मीटर की दौड़ के विजेता को 2100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। दूसरे तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को क्रमश: 1500 1100 रुपए देकर पुरस्कृत किया जाएगा। दौड़ को 5.45 मिनट में पार करने वाले काे भी पुरस्कार दिया जाएगा।