तारानगर में निर्दलीय जयसिंह का कब्जा
पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जयसिंह मेघवाल विजयी रहे। मेघवाल ने कांग्रेस माकपा के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्रसिंह जोईया को दो मतों से हराया। 19 वार्डों वाली पंचायत समिति के प्रधान के चुनाव में जहां विजयी मेघवाल को 10 प्रतिद्वंद्वी जोईया को आठ मत मिले। एक वोट रद्द हो गया।
रिटिर्नंग अधिकारी डॉ. हरितिमा के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में प्रधान पद के लिए भाजपा से राजेंद्र जोईया, निर्दलीय के रूप में हुकमीचंद, जयसिंह, स्वरूपसिंह नायक ने नामांकन पर्चे भरें। वापसी के दौरान निर्दलीय हुकमीचंद स्वरूप सिंह ने पर्चे उठा लिए। चुनाव मैदान में रहे भाजपा से जोईया निर्दलीय जयसिंह के लिए शाम तीन बजे मतदान हुआ। जयसिंह के समर्थन में कांग्रेस माकपा, निर्दलीय सहित 10 प्रत्याशियों ने वोट डाले। जोईया के पक्ष में भाजपा के आठ प्रत्याशियों ने मत दिए। मतगणना में निर्दलीय जयसिंह को दो मत से विजयी घोषित किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान जयसिंह मेघवाल को शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र सौंपा।
तारानगर|भाजपाकी अोर से पंचायत समिति वार्ड 13 से विजयी राजकुमारी मेघवाल की तबीयत खराब हो गई। वह गर्भवती थी। 5 से 10 फरवरी के बीच डॉक्टरों ने डिलीवरी की दे रखी थी। सुबह मतदान करने के लिए तारानगर आते समय तबीयत ज्यादा खराब हो गई। चलकोई गांव के पास से तारानगर से पहुंची एबुंलेंस के जरिए मतदान केंद्र पंचायत समिति लाया गया। डॉक्टरों ने एबुंलेंस में ही ऑक्सीजन आदि लगाकर आधे घंटे तक उपचार किया। हालत में सुधार नहीं होने पर एबूंलेंस को मतदान केंद्र के मुख्य गेट के आगे ले जाया गया। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. हरितिमा ने एंबुलेंस में ही शपथ की औपचारिकता करवाने के बाद गुप्त मतदान करवाया। बाद में उसे चूरू रैफर कर दिया गया है।
तबीयत खराब होने पर एबूंलेंस मे भाजपा सदस्य राजकुमारी मेघवाल।
कांग्रेस को दस साल बाद मिला समर्थित प्रधान
पंचायतसमिति में प्रधान को लेकर शनिवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से दस साल बाद प्रधान बना है। एक वोट से दूर रहने अपना प्रधान बनाने की होड़ में लगातार आगे रही भाजपा को मौके पर मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस ने भाजपा से बागी होकर निर्दलीय के रूप में पर्चा भरने वाले जयसिंह मेघवाल को प्रधान चुनाव में अपना समर्थन देकर भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहली बार चुनाव लड़ने वाली माकपा ने भी प्रधान बनाने में अपनी भूमिका निभाई। इससे पूर्व दस वर्षों तक लगातार पंचायत समिति पर भाजपा का ही कब्जा रहा।
तारानगर. प्रधानमेघवाल को प्रमाण पत्र सौंपती रिटर्निँग अधिकारी डॉ. हरितिमा।