पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहारण बने चूरू के जिला प्रमुख

सहारण बने चूरू के जिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबा राजनीतिक अनुभव

पूर्व प्रधान रह चुके भाजपा के हरलाल सहारण के नाम पर जिला प्रमुख बनाए जाने को लेकर पहले ही सहमति बन गई थी। शनिवार को सहारण के भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरने के बाद महज वोटिंग की औपचारिकता रही। स्पष्ट बहुमत के चलते सहारण का जिला प्रमुख बनना तय हो चुका था और उनको मतदान पूरा होने से पहले ही बधाइया मिलनी शुरू हो गई। चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ की अगुवाई में आए भाजपा के सभी निर्वाचित 21 जिला परिषद सदस्यों ने एक साथ मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी सहित 5 जिला परिषद सदस्यों 1 निर्दलीय प्रत्याशी ने भी ज्यादा इंतजार नहीं करवाया और पौने चार बजे तक मतगणना के बाद परिणाम ही घोषित कर दिया गया। परिणाम की घोषणा के साथ ही कलेक्ट्रेट में उमड़े समर्थक खुशी से झूमने लगे और जश्न शुरू हो गया।

समर्थकों ने चिकित्सा मंत्री राठौड़, जिला प्रमुख सहारण, सांसद राहुल कस्वा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मंडावेवाला का माल्यार्पण कर स्वागत किया और नारेबाजी आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर चूरू नगर परिषद के सभापति विजय शर्मा, पूर्व सभापति रमाकांत ओझा, चंद्राराम गुरी, वासुदेव चावला, हेमसिंह शेखावत, उम्मेद भाकर, भंवरलाल रुयल, अमीलाल धेतरवाल, फतेहचंद सोती, बनवारी सांखोलिया, मोहनलाल गढ़वाल, मनोज गढ़वाल, भंवर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं समर्थकों ने जिला प्रमुख सहित चिकित्सा मंत्री, सांसद जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण किया।

चूरू. शपथ लेकर निकलते जिला प्रमुख सहारण ने चिकित्सा मंत्री के कंधे पर चेहरा रख दिया और खुशी के आंसू छलक गए।

चूरू. जिलापरिषद सदस्यों और समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित जिला प्रमुख सहारण चिकित्सा मंत्री राठौड़।

जिला परिषद में शनिवार को हुए मतदान मतगणना के बाद भाजपा के हरलाल सिंह सहारण जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचित होने के कुछ समय बाद ही सहारण ने चिकित्सा मंत्री की उपस्थिति में पदभार भी ग्रहण कर लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चनासिंह ने बताया कि मतगणना के बाद घोषित परिणामों के मुताबिक भाजपा के हरलाल सहारण को 21, कांग्रेस के नरेश गोदारा को 5 तथा निर्दलीय अंकिता को एक मत मिला। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद जिला प्रमुख सहारण ने कलेक्टर का अभिवादन शुरू किया।

चूरू. जिलाप्रमुख पद के लिए स्ट्रेचर पर मतदान करने जाते भाजपा के जिला परिषद सदस्य।