पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैयाटुंडा में मां बेटे बेटी की अर्थी साथ उठी, माहौल गमगीन

रैयाटुंडा में मां बेटे-बेटी की अर्थी साथ उठी, माहौल गमगीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर. रैयाटुंडागांव में रविवार रात किसी समय कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। पोस्टमार्टम के बाद गांव में तीन अर्थियां एक साथ उठीं तो गांव का माहौल गमगीन हो गया।

घर की मुखिया कम्मा (70) प|ी मोहनदास, उसका इकलौता बेटा गोविंददास (35) बेटी परमेश्वरी (26) की मौत के बाद इनके परिवार में अब कोई नही बचा है। पति की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। कम्मा के एक शादीशुदा पुत्री और है जो फिलहाल सूरत में रहती है। परिजनों ग्रामीणों ने मंगलवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया। दूसरी ओर घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ। एएसआई किशनलाल टांडी के अनुसार सियाराम पुत्र लाभूदास स्वामी ने रिपोर्ट दी कि उसके ताऊ मोहनदास का लड़का गोविंददास ताई कम्मा बहन परमेश्वरी ने घर में एक साथ कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नही चल पाया है।

तारानगर. अस्पतालकी मोर्चरी के पास बैठे परिजन ग्रामीण।