बालिका शिक्षा पर संगोष्ठी का आयोजन
अमेरिका में भारतीय प्रतिभा को मिलता है सम्मान : आर्य
राजकीयमां जालपा देवी कॉलेज में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को व्याख्यानमाला हुई। मुख्य वक्ता चूरू लोहिया कॉलेज के डॉ. एलएन आर्य ने अमेरिका में उच्च शिक्षा की व्यवस्था और भारतीय विद्वानों की अमेरिका में मांग विषय पर व्याख्यान दिया।
उन्होंने बताया कि भारतीय वैज्ञानिक अमेरिका जाकर जितने उपयोगी होते हैं उतने यहां नहीं होते हैं। अमेरिका में भारतीय इंजीनीयरों, गणितज्ञों, भौतिक, रसायन और जीव वैज्ञानिकों को सम्मान की नजर से देखा जाता है। वहां किसी काम को छोटा-बड़ा नही समझा जाता। रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है। वहां प्राध्यापकों का विद्यार्थियों से प्रतिवर्ष फीडबैक लिया जाता है जो उनके अद्यतन ज्ञान, पढ़ाने की शैली, विद्यार्थियों के साथ व्यवहार, शोध पत्रों के प्रकाशन आदि पर आधारित होता है। अध्यक्षता डॉ. श्रीदत्त दवे ने की। व्याख्यान के अंत में खुले सत्र में कॉलेज छात्रों एवं प्राध्यापकों ने सवाल पूछे। कार्यक्रम में डॉ. केसी सोनी, डॉ प्रशांत शर्मा, डॉ. राजकुमार लाटा, डॉ. सत्यवती, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. विरेंद्र सिंह महेन्द्र खारड़िया उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. एलएन आर्य
तारानगर. सरकारीकॉलेज में अमेरिकी शिक्षण व्यवस्था को लेकर हुए कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।