पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूचावास में पागल कुत्तों के हमले में 15 से ज्यादा घायल

बूचावास में पागल कुत्तों के हमले में 15 से ज्यादा घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुचावासगांव में मंगलवार दोपहर चार-पांच पागल कुत्तों ने डेढ दर्जन से अधिक बच्चों बड़ों को काट लिया। अधिकतर घायलों को तारानगर के राजकीय अस्पताल में लाया गया। खेत से घर रहे ग्रामीणों, स्कूल से रहे बच्चों और घर में घुसकर कुत्तों के हमलों से गांव में एकबारगी अफरातफरी सी मच गई। शाम को ग्रामीण हाथों में लाठियां लिए घूमते रहे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने एक कुत्ते को मार गिराया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही थी।

गांव के पदमाराम भाबू संदीप भार्गव ने बताया कि गांव में चार-पांच कुत्ते पागल हो गए। पागल कुत्तों ने दोपहर के समय श्योकरण (40), मोहनसिंह राजपूत (60) संदीप सोनी (10), हरफूल (12), शीशपाल (12), सावित्री स्वामी (60), रेणु (4), मोनिका (7), नीशु (3) सहित डेढ दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया। कुत्तों ने खेत से रही महिलाओं वृद्ध लोगों, स्कूल से लौट रहे तथा घर में खेल रहे बच्चों पर हमला कर दिया। अधिकतर के पैरों हाथों पर काटा गया। अचानक हुए हमले से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग हाथों में लाठियां लेकर उनका पीछा करते हुए लोगों को बचाया। परिजन घायलों को लेकर तारानगर अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा एक कुत्तों को मार दिया गया।

कुत्तों को पकड़ने लिए बनाई टीम

तारानगर. पागलकुत्तों द्वारा काटे गए बच्चों का राजकीय चिकित्सालय में उपचार करते नर्सिंगकर्मी।