- Hindi News
- राज्यस्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में चूरू की जीत
राज्यस्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में चूरू की जीत
चाहर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने
सरदारशहर| जिलाकुश्ती संघ के चुनाव गुरुवार को भारतीय आदर्श विद्यापीठ सीनियर सैकंडरी स्कूल में चुनाव अधिकारी सहीराम नैण पर्यवेक्षक शिवलाल ग्रेवाल की देखरेख में हुए। इसमें मामराज चाहर अध्यक्ष, पवन कुमार पूनिया, अजय कुमार काजला इन्द्राराम जाखड़ उपाध्यक्ष, रतीराम पूनिया सचिव, राजेन्द्र स्वामी सुभाष पूनिया संयुक्त सचिव, घींसाराम मेघवाल कोषाध्यक्ष, रावतराम मेघवाल, आयोजन सचिव, मोहनलाल पूनिया घड़सीराम अल्वाटिया कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
जिलास्तरीयएथलेटिक्स 28 से
तारानगर| सात्यूंमें 28 सितंबर से एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू होगी। चंदगीराम दूत ने बताया कि माध्यमिक उमावि शिक्षा विभाग की 17 19 आयुवर्ग (छात्र) की प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे विधायक जयनारायण पूनिया करेंगे। प्रतियोगिता में दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फैंक, भाला फैंक, ऊंची कूद लंबी कूद होंगी।