इंटर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता आज से
इंटर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता आज से
तारानगर| मांजालपा देवी राजकीय कॉलेज में शुक्रवार को इंटर कॉलेज बेसबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी। प्राचार्य डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर की ओर से सुबह 7 बजे कॉलेज मैदान में होने वाली महिला पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान बेसबॉल संघ के अध्यक्ष अशोककुमार शर्मा सचिव अनूप अस्थाना होंगे। इसमें 10 से अधिक टीमें भाग लेंगी।