पशुक्रूरता का मामला
पशुक्रूरता का मामला
तारानगर|पुलिसने शनिवार की शाम को अवैध रूप से पिकअप में भरकर ले जाए जा रहे राज्य पशु ऊंट को मुक्त करवाया। पुलिस ने टीडियासर-साहवा मार्ग पर नोहर की ओर से रही पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी में बिना उचित कागजात के यूपी ले जाए जा रहे एक ऊंट ऊंटनी थे, जिन्हे पुलिस ने मुक्त करवाया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।