विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत
तारानगर | सात्यूंके बालाजी उप्रा संस्कृत स्कूल में शनिवार को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक बालूराम ज्याणी ने बताया कि 20 से 25 सितंबर तक पाली िजले के गुडा पदमसिंह में हुई प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ी बाॅलीबाल, बैडमिंटन, िरले दौड़ 400 600 मीटर दौड़ में विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र दूत, पुरुषोतम, धर्मेंद्र, मनोज कुमार, रणवीर, कविता, बबीता मुकेश शर्मा सहित मौजूद थे। इसी प्रकार गांव जोड़ी के राउमावि में 59वीं राज्यस्तरीय खो-खो कबड्डी प्रतियोगिता में उप विजेता रहे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच चेतराम सहारण, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, रामेश्वरसिंह भाटी, प्रकाश शर्मा, सांवरमल सरावगी, लक्ष्मणपुरी, गिरधारीिसंह, गोपालसिंह रामचंद्र सहित मौजूद थे।
तारानगर. सात्यूंके विद्यालय में राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते।