पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी: पूनिया

सर्वांगीण विकास के लिए खेल जरूरी: पूनिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | विधायकजयनारायण पूनिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। सर्वांगीण विकास के लिए ये अत्यंत आवश्यक है। वे रविवार को सात्यूं के राउमावि में शुरू हुई जिलास्तरीय 17 19 आयुवर्ग छात्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में संबोधित कर रहे थे। अनिता धूत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधायक पूनिया ने कहा कि प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं, जरूरत उन्हें अवसर प्रदान कर तराशने की है। आयोजक चंदगीराम धूत ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की 152 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि चूरू पूर्व प्रधान हरलाल सहारण, नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश जागिड़, महावीर पूनिया, तिलोकाराम कस्वा, आयोजक चंदगीराम दूत, डीईओ रतनसिंह पूनिया, प्रमोद मिश्रा, चुन्नीलाल सहारण, आदराम दूत, सरपंच सावित्री दूत, पन्नालाल पूनिया सहित लोग मौजूद थे।