शराब जब्त आरोपी फरार
पुलिसने शनिवार रात को सात्यूं गांव से चार थैलों में भरी अवैध शराब पकड़ी। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सात्यूं गांव से एक किमी दूर तारानगर मार्ग पर शंकरलाल पुत्र रिछपाल नायक निवासी सात्यूं चार थैलों में शराब लिए हुए बैठा था। पुलिस को देखकर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने थैलों में हरियाणा निर्मित सौंफी शराब के 500 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।