दपंती हज यात्रा के लिए रवाना
तारानगर. कस्बेके वार्ड 4 में शुक्रवार की शाम को एक दंपती हज यात्रा के लिए रवाना हुए। वार्ड के हमीद अली उनकी प|ी कुरशैद बानो को खटीकान दरगाह से वार्डवासियों ने फूल मालाएं पहनाकर हज के लिए रवाना किया। इस दौरान मौलाना मकसूद ने कहा कि हज पर जाना व्यक्ति की खुशनसीबी है। जिससे जीवन सफल होता है। इस अवसर पर सेवानिवृत सीआई सरबर अली, मुश्ताक खां, साबिर अली, रोशन अली, हाकम अली, लाल मोहम्मद, भंवरू सहित वार्ड के सैंकड़ों लोग मौजूद थे।