- Hindi News
- भ्रूण हत्या रोकथाम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
भ्रूण हत्या रोकथाम को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की ओर से शनिवार को शांति देवी कंदोई बालिका उमावि में कन्या बचाओ अभियान को लेकर कार्यक्रम हुआ।
जिसमें छात्राओं को रामसुखदास महाराज की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर बनी फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर समिति की महिला प्रभारी सरिता सरावगी ने कहा कि भ्रूण हत्या एक जघन्य अपराध है। जो सभ्य समाज पर एक अमिट कलंक है। जिसके खिलाफ सबको जागरूक होकर लड़ना होगा। इस अवसर प्रधानाचार्या भगवती वर्मा, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति सदस्य नोरंगसिंह कस्वां, जयमालसिंह, महेंद्र कुमार, संदीप अग्रवाल सहित मौजूद थे।